फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईपीएस की नौकरी छोड़कर गरीबों की आशा बनी आभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मड़ियाहूं के जवंसीपुर निवासी अधिवक्ता आभा सिंह गरीबों की आवाज बन गई हैं। आलम यह है कि गरीबों के न्याय दिलाने के मामले में वह उनकी आशा बनकर उभरी हैं। उन्होंने (आईपीएस) इंडियन पोस्टल सर्विस डायरेक्टर के पद को छोड़कर मुंबई हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं। सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले में याचिकाकर्ता अधिवक्ता आभा सिंह की वकालत पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की अपील मंजूर कर ली।
विज्ञापन

आभा सिंह का चयन का चयन 1994 में इंडियन पोस्टल सर्विस डायरेक्टर के पद पर हुआ था। 18 वर्ष सेवा देने के बाद इन्होंने 2012 में त्यागपत्र दे दिया। गरीबों की लड़ाई के प्रति जुनून के मामले में अभी हाल में मुंबई में सेफ्टिंक टैंक में सफाई के दौरान मरे तीन सफाई कर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई। इसके साथ ही अपनी संस्था के माध्यम से जेलों में बच्चों को किताबें उपलब्ध कराना व महिलाओं के मेंटल कैंप लगाने का काम करती है। वह एआईबी रोस्ट, मुंबई में बिल्डरों के खिलाफ, फायर पीआईएल पर काफी जमीनी लड़ाई लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें