खुटहन। फेसबुक पर पुरानी राइस मिल बेचने का विज्ञापन देखकर आजमगढ़ जिले से खुटहन के शेखपुर सुतौली गांव से आए व्यक्ति को 1.71 लाख नकदी देने के बाद भी उसे मशीन नहीं मिल सकी। उसने विक्रेता के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आजमगढ़ जिले के कंधारपुर थाना क्षेत्र के मुर्रा मकबूलपुर गांव निवासी आशीष यादव ने फेसबुक पर चल रहे राइस मिल बेचने का विज्ञापन देख वह स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव निवासी विक्रेता के घर पहुंच गया। आरोप है कि वह बीते बुधवार को राइस मिल का दाम तय कर एक लाख 71 हजार रुपये नकद दे दिया। पैसे लेने के बाद बेचने वाले ने कहा कि हम अपने ट्रैक्टर से राइस मिल को आजमगढ़ पहुंचा देंगे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।