फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी समेत प्रदेश के पांच अस्पतालों में लगेंगी एबीजी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पांच अस्पतालों में फेफड़े व हृदय के मरीजों की जांच आसान होगी। इन जिलों में के अस्पतालों में आर्टेरियल ब्लड गैस (एबीजी) मशीन लगेगी। करीब 46 लाख की लागत से मशीन खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनऊ के राम सागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल, गोरखपुर के जिला अस्पताल, महराजगंज के जिला संयुक्त अस्पताल और वाराणसी के एसएसपीजी अस्पताल में एबीजी मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन की कीमत 9.20 लाख है। मशीन खरीद के लिए शासन ने 46 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस मशीन के लगने से मरीजों की धमनी से रक्त लेकर उसमें ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर और अम्ल-क्षार संतुलन की जांच की जा सकेगी। इससे मरीज की धमनी में कार्बन डाई आक्साइड का दवाब, धमनी में घुली आक्सीन की स्थिति, हीमोग्लोबिन द्वारा ले जाई जा रही आक्सीन की स्थिति आदि की जानकारी मिल जाती है। यह जांच खासतौर से फेफड़े के मरीजों में कराई जाती है। जिन मरीजों को बार-बार निमोनिया, सीने में संक्रमण, हृदय संबंधी समस्या होती है, उनकी जांच जरूर कराई जाती है। इसी तरह मधुमेह के मरीजों में भी इस जांच की जरुरत पड़ती है।

वर्जन
हमारी कोशिश है कि प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में हर तरह की जांच सुविधा हो। इसी रणनीति के तहत एक के बाद एक मशीनें लगाई जा रही हैं। इन पांच जिला स्तरीय अस्पतालों में मशीनें लगने से मरीजों को काफी राहत होगी। अगले बजट सत्री में भी कई नई मशीनें लगवाई जाएंगी। - ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें