फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह का बड़ा बयान, नगर निकाय चुनाव में 'आप' ठोकेगी ताल

Sun, 04 Jun 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
sanjay singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में एमसीडी के चुनाव हारने के बाद अब आम आदमी पार्टी यूपी में नगर निकाय का चुनाव लड़ेगी। इसके लिए नगर, वार्ड, मुहल्ला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। यह बात आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता, विधायक खुले आम दबंगई कर रहे हैं और लोगों, अधिकारियों से मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की आवाज दबी रहे इसके लिए कभी गाय, कभी लव जेहाद तो कभी एंटी रोमियो का मुद्दा उठाया जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने काला धन वापस लाने, बेरोजगारी दूर करने, कर्ज माफ करने सहित कई सपने दिखाए पर कोई पूरा नही हो सका। पूंजीपतियों के करोड़ों के कर्ज माफ हो जा रहे हैं। नोटबंदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे केवल आम आदमी को समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईवीएम में टेंपरिंग कराई। कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से आगे आने वाली पार्टी है। जो भी कमियां हैं उन्हे सरकार और संगठन के स्तर पर दूर किया जा रहा है। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी का जिला संवाद कार्यक्रम मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में शनिवार को आयोजित हुआ।

इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने नगर निगम के चुनाव में आप की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आह्वान किया कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता लग जाएं। देश की दूसरी आजादी की लड़ाई बताया। उन्होंने आम आदमी से जुड़ी समस्याओं पर कुठाराघात किया। पिछले ढाई महीनो में चार गुना अपराध बढ़ने की बात कही।

पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि पूर्वांचल यात्रा के बाद पता चला कि जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को सशक्त विकल्प बताया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह और अरविंद पटेल ने किया। इस अवसर पर सत्येंद्र तिवारी, देवकांत वर्मा, आलोक त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, रंजू बाला, विनोद जायसवाल, अरविंद, अमिनुद्दीन, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें