फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हैदर नगर में जलभराव और भ्रष्टाचार के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को हैदर नगर की बदहाल स्थिति सहित नगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार पर नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन अरशद को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि हैदर नगर क्षेत्र में नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन समस्या के समाधान के बजाय केवल खानापूर्ति में लगा हुआ है। आरोप लगाया कि नगर पालिका में विकास कार्यों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
जगह-जगह अधूरे और मानक विहीन निर्माण कार्य नगरपालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से शासन और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रीता भारती, संजय राजभर, अमित सिंह, अवधेश मौर्य, शकील अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें