फोटो
रानीपुर। थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित कार सड़क किनारे सीमेंटेड कुर्सी से टकरा गई। कार में सवार अमितेश्वर सिंह और शशिकांत सिंह निवासी बलिया, रसड़ा और कुर्सी पर बैठे गोकुलपुरा गांव निवासी मिथिलेश चौहान और गाजीपुर के देवरीपारी निवासी धर्मराज चौहान घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को रानीपुर सीएससी पर भर्ती कराया गया। अमितेश्वर और शशिकांत को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार सवार अमितेश्वर और शशिकांत सहित चार लोग आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। गोकुलपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर किनारे सड़क किनारे गुमटी के पास रखे सीमेंटेड कुर्सी से टकरा गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार में बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने दोनों को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।