फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में अरविंद केजरीवाल के अपने लोगों ने ही की 'आप' को वोट न करने की अपील

Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रस्तावकों ने ही कर डाला आप को वोट न करने की अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में केजरीवाल के अपने लोगों ने ही पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। लोकसभा चुनाव के वक्त केजरीवाल के प्रस्तावक रहे लोगों ने आप प्रत्याशियों को वोट न देने की अपील की है।

बुधवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वो लोग भी रहे जो लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावक रहे। प्रस्तावक नितिन श्रीवास्तव और श्वेता पांडेय के पति राकेश पांडेय सहित मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन और पार्टी दोनों को धोखा दिया है।
विज्ञापन


आप पार्टी ने सबसे बड़ा धोखा तो बनारस के लोगों को दिया है। जिन कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव लड़ने में मदद की उनकी अनदेखी की गई। 
विज्ञापन

संजय सिंह खेल रहे खतरनाक खेल

संजय सिंह - फोटो : SELF
वक्ताओं ने कहा कि बनारस के लोगों ने केजरीवाल को तब सहारा दिया जब दिल्ली ने भी ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बनारस में मेयर पद पर कोई चुनाव लड़ने वाला नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि संजय सिंह भी उत्तर प्रदेश में वही खेल खेल रहे हैं जो पंजाब में हुआ था।

सभी ने अपील किया कि हम बनारस के हर एक वोटर से अपील करते हैँ कि निकाय चुनाव में आप प्रत्याशी को वोट न दें।  इस बाबत जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि प्रेसवार्ता करने वाले आम आदमी पार्टी का कोई वास्ता नही है।

उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें