फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता संजय सिंह ने कहा, मोदी जी ठाठ में, रामलला हैं टाट में

Mon, 25 Jun 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पीडीपी, जदयू, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित कई पार्टियों में असंतोष है। यह असंतोष भाजपा के चरित्र के चलते पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


45 राजनीतिक दलों का पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।  सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से आप नेता ने कहा कि प्रभु श्रीराम टाट पर हैं जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ठाठ पर हैं। 

आप नेता ने महागठबंधन के सवाल पर कहा कि यूपी में भाजपा को रोकने के लिए सपा और बसपा के गठबंधन का स्वागत करना चाहिए। अभी भाजपा के खिलाफ बन रहे महागठबंधन में आप शामिल नहीं है।
विज्ञापन


इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बनारस संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। 2014 लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल बनारस से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

पहले दिल्ली संभालें आप नेता, फिर करें बनारस में रैली

सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जन अधिकार रैली करने जा रही आम आदमी पार्टी को यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने नसीहत देते हुए कहा कि उनसे दिल्ली  तो संभल नहीं रही, चले हैं बनारस में रैली करने। वहीं अपनी पार्टी के सांसद शत्रुघन सिन्हा और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा  के लिये मंत्री ने कहा कि उन दोनों ही लोगों के लिये भाजपा ने बहुत कुछ किया है।

आज ये दोनों नेता जो कुछ भी हैं वो पार्टी का बहुत बड़ा योगदान है, जिसे इन दोनों नेताओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से एक बार फिर आलापे गये  हिंदू आतंकवाद के राग की आलोचना की है।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए  उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दोहरा चरित्र वाला बताते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिर जाते हैं और खुलेआम अपना जनेऊ दिखाकर वोट बैंक की राजनीति करते हैं तो वहीं उन्हीं की पार्टी के नेता हिन्दू आतंकवाद की बात कह रहे हैं।

ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री के अनुसार जनता अब इन चीजों को समझ रही है। जनता ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को पसंद नहीं करती।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें