फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में हर सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी : संजय सिंह

Tue, 06 Oct 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोलते संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को मऊ में कहा कि पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है, ऐसे में प्रदेश में सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी चुनाव निशान झाड़ू के जरिये सफाई करने का मन बना चुकी है। 

विज्ञापन


पालिका कम्यूनिटी हाल में प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पंचायत चुनाव में ताल ठोकने के लिए दावेदारों ने तैयारी तेज कर दी है। इस दौरान कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


सांसद ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बेटियों की कब्रगाह बन गया है। कहा कि यह उनका वक्तव्य नहीं है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र यह बोल रहा है कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। इसी का परिणाम है कि जनता आम आदमी पार्टी के साथ जाने का मन बना चुकी है। कहा कि जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान, बीडीसी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड की वकील को भी पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया। कहा कि कोरोना काल में आक्सीमीटर की खरीदारी में 75 जिलों में घोटाला किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें