Varanasi News: वाराणसी में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता की। कहा कि मिर्जापुर के शहीद उद्यान से लेकर काशी के सारनाथ तक आम आदमी पार्टी पदयात्रा निकालेगी।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान जानकारी दी कि मिर्जापुर के शहीद उद्यान से लेकर काशी के सारनाथ तक आम आदमी पार्टी पदयात्रा निकालेगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो है।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह ने एसआईआर को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एसआईआर के बाद पंचायत चुनाव के लिए राज्य सरकार ने जो डेटा जारी किया उसके मुताबिक प्रदेश में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से कराए गए एसआईआर में कुल 12 करोड़ 69 लाख मतदाता हैं। दोनों में बड़ा अंतर है। सरकार ने एक करोड़ 26 लाख मतदाताओं का कोई ब्योरा नहीं दिया। 84 से 86 लाख मतदाताओं को बताया कि वो नहीं मिले। बीएलओ ने रिपोर्ट लगाई। यह पूरी लिस्ट गड़बड़ है। आप सांसद ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं का केंद्र सरकार को संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप करना चाहिए।