फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने का मौका: डाक विभाग वाराणसी समेत 6 जिलों में चलाएगा अभियान, जानें पूरी जानकारी

Wed, 12 Jan 2022 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के तहत वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया जिले आते हैं। बृहस्पतिवार को इन जिलों के 129 डाकघरों में  नया आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने का अभियान चलाया जायेगा। 
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको नया आधार कार्ड बनवाना है या फिर उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि में संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए गुरुवार को आप डाकघरों में पहुंचकर ये काम करा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से 13 जनवरी को नया आधार बनाने और संशोधन के लिए वाराणसी समेत छह जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के तहत वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया जिले आते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अभियान इन जिलों के 129 डाकघरों में चलाया जायेगा। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जहां आधार नामांकन और अपडेशन का कार्य आसानी से कराया जा सकेगा।

इतना लगेगा शुल्क
पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं का लाभ कोई भी ले सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में वर्ष 2021 में 3.33 लाख से ज्यादा लोगों का आधार नामांकन व संशोधन डाकघरों द्वारा किया गया। इसमें नया आधार कार्ड तो नि:शुल्क बनता है जबकि डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल) के लिए 50 रुपये और  बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो) के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसीः इन डाकघरों में होगी सुविधा

वाराणसी (पूर्वी) मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव और वाराणसी (पश्चिमी) मंडल के डाक अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि जिले में वाराणसी प्रधान डाकघर, वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर, अस्सी, कमच्छा, गंगापुर, काशी आरएस, चेतगंज, चौबेपुर, जखनी, डीएलडब्लू., नगर महापालिका, पिंडरा, भेलुपुर, मदनपुरा, महामंडल, मालवीय नगर, मिज़ार्मुराद, राजातालाब, लंका, वाराणसी सिटी, संस्कृत विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) , सारनाथ, बीएचयू आदि डाकघरों में आधार की सेवाएं ली जा सकती हैं।
पढ़ेंः मकर संक्रांति 2022: काशी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, 14 से 16 जनवरी तक इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें