फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar Card: 2014 से पहले का बना है आधार कार्ड तो जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगी कोई भी सुविधा

Sun, 19 Feb 2023 10:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आधार के सामान्य सुविधा केंद्र के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि केवाईसी के लिए वाराणसी में भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र (यूआईडीएआई) के महमूरगंज स्थित अधिकृत सेंटर, बैंक व पोस्ट आफिस में संपर्क किया जा सकता है। केवाईसी अपडेट कराने या किसी भी प्रकार का संशोधन कराने के लिए 50 रुपये कर शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपका आधार कार्ड 2014 के पहले का बना है तो आपको केवाईसी करानी जरूरी है। केवाईसी अपडेट न होने पर आधार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलने में दिक्कत होगी। इसे देखते हुए जिले में आधार के सामान्य सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन

आधार के सामान्य सुविधा केंद्र के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि केवाईसी के लिए वाराणसी में भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र (यूआईडीएआई) के महमूरगंज स्थित अधिकृत सेंटर, बैंक व पोस्ट आफिस में संपर्क किया जा सकता है। केवाईसी अपडेट कराने या किसी भी प्रकार का संशोधन कराने के लिए 50 रुपये कर शुल्क जमा करना होगा।
जिले में आधार के 73 सामान्य सेवा केंद्र हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 50 केंद्र और शहरी क्षेत्र में 23 केंद्र हैं। इन केंद्रों पर भी केवाईसी और संशोधन की सुविधा है। अरविंद ने बताया कि आधार में संशोधन कराने के लिए सभी केंद्रों को मिलाकर प्रतिदिन 450 से 500 आवेदन मिल रहे हैं। केवाईसी अपडेट कराने के लिए आवेदक को यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत दस्तावेजों को लेकर केंद्र पर जाना होगा। इसमें तहसील से बने जाति और निवास प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें