फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरात में गया युवक लापता, अगले दिन मिला शव

विज्ञापन
मृतक अवकाश यादव। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एक युवक के लपता होने के बाद उसका शव अगले दिन मोर्चरी हाउस में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मृतक की पहचान अवकाश यादव उर्फ हरेंद्र (21) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई विकास यादव ने अहरौला थाना में 29 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विकास यादव ने बताया कि अवकाश 27 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोयलारी खुर्द गांव में एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। 28 अप्रैल को भी संपर्क न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन मोबाइल बंद होने से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस को तहरीर दी तो उसने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
बृहस्पतिवार को परिजन आजमगढ़ मोर्चरी हाउस पहुंचे, वहां एक अज्ञात शव की पहचान अवकाश के रूप में की। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 28 अप्रैल की रात करीब 1 बजे युवक को गंभीर हालत में लावारिस स्थिति में लाया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र नाथ पांडे ने बताया कि अहरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पता चला कि युवक की पहचान मोर्चरी हाउस में हो चुकी है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-टांडा हाईवे पर मिरिया रेड़हा के पास डिवाइडर से टकराने के कारण युवक की मौत हो गई थी। पहचान न होने के कारण शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया था।
परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना स्थल पर बाइक मिलने के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते पहचान नहीं की गई। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं। अवकाश यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें