फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज आंधी में टूटा शीशा बना जानलेवा, 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी और चक्रवाती हवाओं ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रामपुर इलाके में स्थित कृष्ण इलेक्ट्रिक दुकान के सामने लगी कांच की शीट टूटकर गिरने से 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मित्तुपुर निवासी शंभू गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र आकाश गुप्ता (21 वर्ष) बुधवार को जहानागंज बाजार क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान अचानक तेज हवाओं के चलते दुकान के सामने लगी कांच की शीट टूटकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई।
आकाश गुप्ता दो भाइयों में छोटा था। हादसे की खबर जैसे ही उसके गांव मित्तूपुर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें