फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : पटरियों से होकर घर की ओर लौट रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत, गांव में कोहराम

Sun, 16 Mar 2025 06:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गाजीपुर से ट्रेन से आया युवक पटरियों के सहारे घर की ओर लौट रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर क्षेत्र के राजवारी पुल के समीप रविवार की दोपहर ढाई बजे अरविन्द निषाद उम्र 37 वर्ष जो सिधौना बाजार गाजीपुर से ट्रेन की पटरियों से होकर घर लौट रहा था कि वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन  की चपेट में आ गया जिससे उसकी आनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक को दो लड़कियां है।

विज्ञापन


पहले नंबर की रिया निषाद उम्र 12 वर्ष दूसरे नंबर की प्रिया निषाद उम्र 8 वर्ष का है। मृतक अरविन्द निषाद मुम्बई में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। वह होली पर्व पर अपनें घर आया था। घर से सुबह ही भोजन करके सिधौना बाजार निकला था।वह तीन भाईयों में बीच का था ।

दो बहनें भी हैं।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा चौकी प्रभारी कैथी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें