फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शौक पूरा करने के लिए बना मोबाइल चोर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। थाना क्षेत्र के सूजाबाद के आर्मी मैदान के पास से सोमवार को पुलिस ने चलती ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी (22) को गिरफ्तार किया। शौक पूरा करने के लिए आरोपी मोबाइल चोरी करने लगा। वह ट्रेन के दरवाजे और खिड़की के किनारे बैठकर बात करने वाले यात्री को अपना निशाना बनाता था। आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल और 900 रुपये मिले। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि सूजाबाद आर्मी ग्राउंड के पास घेराबंदी कर नागेश्वर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चलती ट्रेनों में खिड़की के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल छीनकर भाग जाता था। बाद में सस्ते में कम दाम पर बेच देता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें