फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में चाय पीते समय रिवाल्वर से किया फायर, युवक जख्मी

Sun, 26 Jan 2020 01:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहारा ग्राम में मनबढ़ की ओर से चलाई गई गोली से युवक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। हिमांशु सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह (20) निवासी लोहारा रविवार सुबह चौराहे पर चाय पीने गया था। तभी अरविंद सिंह उर्फ बब्बू सिंह निवासी लोहारा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया।

विज्ञापन


गोली हिमांशु सिंह के जांघ में लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर और अरविंद सिंह को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी हिमेन्द कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को पकड़ लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। गोली क्यों चलाई गई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें