चोलापुर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि इस मामले में गुलाब के पुत्र अभिषेक की तहरीर पर लालजी, केशव, पंकज, प्रिंस और कपिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी तरह से दूसरे पक्ष के केशव के तहरीर पर गुलाब और विशाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
एक पक्ष के केशव, प्रिंस व कपिल और दूसरे पक्ष के अभिषेक का 21 जुलाई को चालान कर दिया गया था। गुलाब के बेटे की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। पंकज यादव के द्वारा लाठी से गुलाब के सिर पर किए गए वार से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य अभियुक्त पंकज अस्पताल में भर्ती है। उधर, गांव में चर्चा रही कि पहली बार हुई मारपीट की सूचना पाकर यदि पुलिस ने तत्परता से विधिक कार्रवाई की होती तो दूसरी बार मारपीट की घटना नहीं होती।
कहीं ना कहीं पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि विवाद में एक की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बताया कि मुनीब यादव के दो पुत्र थे। जिसमें सबसे बड़े पुत्र विजय यादव की मौत पिछले वर्ष बीमारी के कारण हो गई थी। गुलाब उनका दूसरे नंबर का पुत्र था और दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।