कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान करने पहुंची महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। भीड़ का फायदा उठाकर पीछे से आए एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। छीनी गई चेन 22 कैरेट सोने की थी और उसका वजन करीब 21 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कपड़े बदलने जाते समय झपटी चेन
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित सिंधोरिया कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी प्रभावती देवी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंची थीं। स्नान के बाद जब वह कपड़े बदलने जा रही थीं, तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
अचानक हुई घटना से महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।