फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू में परीक्षा देकर निकल रहे छात्र पर हमला, नकाबपोश 12 युवकों ने कड़ा-रॉड से पीटा; प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Nov 2026 01:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर में परीक्षा देकर निकल रहे स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक तिवारी पर 12 युवकों ने हमला किया। लंका पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में सोमवार शाम स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक तिवारी पर हमला कर दिया गया। परीक्षा देकर निकलते समय नकाबपोश 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और कड़ा, पंच व लोहे की रॉड से पिटाई की। हमले में छात्र घायल हो गए। मामले में लंका पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होते ही किया हमला
हिंदी विषय के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमचंद सभागार के बाहर मौजूद थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कड़ा, पंच और लोहे की रॉड से वार किए। घटना के दौरान सभी हमलावरों ने चेहरा ढक रखा था। छात्र ने इस मामले में मुख्य आरक्षाधिकारी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सात आरोपी नामजद, पांच अज्ञात
लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्रखर दुबे, अभिनव भारती, सुमंगल शुक्ला, निखिल राज, प्रिंस, अभिनव यादव और शुभम मिश्रा को नामजद किया गया है। इनके अलावा पांच अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवकांत शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें