वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत भुवनेश्वर नगर में बहन के घर आई युवती ने बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार पति की मौत से अवसादग्रस्त होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।
जौनपुर जिले के केराकत थाना के बजरंग नगर की प्रिया सिंह की शादी चंदौली के धानापुर थाना के ओदरा गांव निवासी अधिवक्ता निशांत सिंह के साथ हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। परिजनों के अनुसार होली के कुछ दिन पहले हार्ट अटैक की वजह से निशांत की मौत हो गई थी। इस वजह से प्रिया अवसादग्रस्त हो गई थी तो मायके वाले उसे अपने पास लाकर रखे थे। इन दिनों वह भुवनेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अपने जीजा फिजियोथेरेपिस्ट आदित्य सिंह के घर आई हुई थी। बुधवार को घर के एक कमरे में ही दुपट्टे के फंदे के सहारे झूल कर प्रिया ने जान दे दी।