फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो ! कमिश्नर बोल रही हूं, लॉक डाउन में बहुत दुर्व्यवस्था है,सुधार करो नहीं तो मैं माफ नहीं करूंगी

Sun, 29 Mar 2020 10:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
112 नंबर पर कॉल
विज्ञापन

हैलो ! मैं कमिश्नर कनक त्रिपाठी बोल रही हूं, तुम्हारे यहां लॉक डाउन में बहुत दुर्व्यवस्था है। सड़कों पर बहुत भीड़ है। सुधार करो नहीं तो मैं माफ नहीं करूंगी। फोन के कुछ ही देर बाद कमिश्नर और डीआईजी मुबारकपुर पहुंच गए। ऐसे में प्रभारी पुलिस निरीक्षक की सांस ऊपर नीचे होने लगी। हालांकि बाद में जांच में हकीकत सामने आ गई कि मुबारकपुर क्षेत्र की ही एक महिला ने कमिश्नर के नाम पर फोन किया था।  देर शाम सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है  और उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 

दरअसल, आजमगढ़ कमिश्नर कनक त्रिपाठी की कार्रवाइयों से मातहतों में खौफ है। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे एक महिला ने मुबारकपुर के प्रभारी पुलिस निरीक्षक के सरकारी नंबर पर फोन किया। उसने कहा कि मैं कनक त्रिपाठी कमिश्नर आजमगढ़ बोल रही हूं। तुम्हारे यहां लॉक डाउन में सड़कों पर बहुत भीड़ होने से बहुत दुर्व्यवस्था है, सुधार करो नहीं तो माफ नहीं करूंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
संयोग था कि फोन करने के कुछ ही देर बाद कमिश्नर और डीआईजी मुबारकपुर पहुंच गए। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक की सांस ऊपर-नीचे होने लगी। शाम को मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश पांडेय ने कमिश्नर को फोन कर पूछा तो कमिश्नर ने किसी भी प्रकार का फोन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उक्त नंबर को ट्रेस किया तो वह मुबारकपुर की महिला का निकला।

उसके विरुद्ध फर्जी अधिकारी बनकर सरकारी कर्मचारी को धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। महिला घर छोड़कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि आरोपी महिला कमिश्नर के नाम से पूर्व में भी अन्य अधिकारियों को धमका चुकी है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया की केस दर्ज कर लिया गया है। महिला घर पर नहीं मिली। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें