फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: प्रेमी संग लौटी महिला ने ससुराल के सामने बनाया ठिकाना, मारपीट

Sun, 09 May 2021 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना के कारण काम ठप होने पर तीन साल बाद अहमदाबाद से लौटे दोनों
पति ने महिला, उसके प्रेमी और घरवालों की कर दी पिटाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मीरगंज में प्रेमी के साथ फरार तीन बच्चों की मां तीन साल बाद वापस लौटी तो ससुराल के सामने ही झोपड़ी बनाकर रहने लगी। इससे भड़के पति ने महिला और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।  प्रेमी का भाई, मां समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां गांव के ही एक युवक के साथ तीन वर्ष पहले फरार हो गई थी। दोनों अहमदाबाद में रह रहे थे। कोरोना के कारण रोजगार ठप हुआ तो महिला अपने प्रेमी के साथ गांव लौट आई। प्रेमी के परिवारवालों ने उसे अपनाने से इंकार किया तो वह पति के घर के ठीक सामने झोपड़ी लगाकर रहने लगी। पत्नी को अपनी आंखों के सामने रहता देख भड़के पति ने उसे प्रेमी के घर जाने को कहा। रविवार को वह जबरन उसे प्रेमी के घर पहुंचाने ले गए तो वहां विवाद हो गया। मारपीट में महिला, उसका प्रेमी, प्रेमी की मां, भाई समेत पांच लोग जख्मी हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें प्रेमी समेत दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि महिला का पहला पति उसे अपने घर के ठीक सामने रहते देख नहीं पा रहा था। इसे लेकर ही मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें