फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटी को स्कूल से लेने जा रही स्कूटी सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोइराजपुर मोड़ पर सोमवार की दोपहर गैस सिलिंडर लदे ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटी को स्कूल से लाने जा रही थी। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। बड़ागांव पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी राकेश श्रीवास्तव की पत्नी सिपाली श्रीवास्तव (38) दोपहर में स्कूटी से कोइराजपुर, हरहुआ स्थित एक निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी आकांक्षा श्रीवास्तव को लेने जा रही थी। कोइराजपुर मोड़ पर बाबतपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सिपाली दाहिनी तरफ गिर गई और ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ गया। घटनास्थल पर ही सिपाली की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की जानकारी दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। महिला के मोबाइल पर स्कूल से बेटी का फोन आया तो शिनाख्त हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
स्कूल के लोगों ने बताया कि महिला की दो बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं। छोटी बेटी मीठी श्रीवास्तव को लेने के लिए महिला दोपहर में स्कूल आई थी और बच्ची को घर पहुंचाने के बाद दोपहर बाद दूसरी बेटी को स्कूल से लेने के लिए आ रही थी। महिला हेलमेट लगाई थी लेकिन ट्रक का पहिया चढ़ने के चलते हेलमेट टूट गया। उधर, दोनों बेटियों का हाल बेसुध जैसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें