फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पत्नी से पैसा लेकर घर से निकले युवक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में सोमवार की दोपहर साधु कुटिया पंचकोशी मार्ग के पास स्थित तालाब में युवक का शव उतराया मिला। युवक एक दिन पहले ही पत्नी से पैसा लेकर घर से निकला था। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या के आरोप लगाए और तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।हरसोस गांव निवासी शिव कुमार पाल (32) ने रविवार की शाम पत्नी राधिका से एक हजार रुपये लिए और कहा कि कुछ देर बाद घर आएंगे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन भी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सके। इस बीच सोमवार की सुबह घर के पास ही तालाब में शिवकुमार का शव उतराया मिला। यह देख कुछ लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से शव निकलवाया है। मृतक की पत्नी राधिका का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पति की हत्या की है। युवक ने पति से पैसा लिया, फिर शराब खरीदकर उसे पिलाया। हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। इसकी तहरीर भी दी है। शिव कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। जंसा थानाध्यक्ष राकेश पाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें