फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने घर से निकाला तो बेटे संग धरने पर बैठी पत्नी , पीएम-सीएम से लगाई गुहार

Sat, 15 Apr 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घर की चौखट पर धरने पर बैठ गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति और पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल गया। नाराज पत्नी अपने बेटे के साथ घर की चौखट पर धरने पर बैठ गई। वह अपने छोटे से बेटे के साथ घर की दहलीज पर ही बिना खाये-पिये धरना दे रही है।
विज्ञापन


लंका क्षेत्र स्थित घर के बाहर धरने पर बैठी तो आसपास पूरे इलाके में तमाशा खड़ा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन रात तक मामला नहीं सुलझ सका। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है।

धरने पर बैठी महिला ने पीएम सीएम से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसके सास और पति उसकी हत्या करना चाहते हैं। 

लंका थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी निवासी शिव मोहले की शादी तीन वर्ष पूर्व लखनऊ की रहने वाली रूची मोहल्ले के साथ हुई थी। शिव बीएचयू में क्लर्क हैं।
विज्ञापन


रूची का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास परेशान करते हैं। वह छह दिन पहले अपने दो वर्षीय बेटे के साथ लखनऊ अपने बीमार पिता को देखने गई थी। गुरुवार को जब वापस आई घर पहुंची तो पति और सास ने घर में नहीं घुसने दिया।

इसके बाद वह धरने पर बैठ गई। बाद में उसके मायके वाले पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला नहीं सुलझा। लंका थाना प्रभारी का कहना है कि है कि सास को अपनी बहू से जान का खतरा है।
विज्ञापन


पति अपनी पत्नी के साथ बाहर रहने को तैयार है लेकिन पत्नी इस पर तैयार नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें