फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में 50 हेक्टेयर जंगल राख, 24 घंटे बाद पाया आग पर काबू

Fri, 14 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
पत्तियों के जलाने से आग लगने की आशंका - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज वन रेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के जंगलों में गुरुवार की सुबह आग लग गई। शुक्रवार की शाम ग्रामीणों और वन कर्मियों ने घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक करीब 50 हेक्टेयर जंगल जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन


अगलगी में जंगल के बड़े-बड़े व औषधीय पौधे तथा गोहटा, सर्प, खरगोश जैसे छोटे जानवर भी जल गए।
गुरुवार की सुबह जंगल में महुआ बीनने के लिए कुछ लोग गए थे। बताते हैं कि उन्होंने पत्तियां जलाई थीं। गर्मी होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

वन रेंज के करीब 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित जंगल धू धू कर जलने लगा। जानवर इधर-उधर भागने लगे। इसे देख कर चरवाहों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी होने पर वनकर्मी आग बुझाने पहुंचे और काफी प्रयास भी किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

काफी ऊंचाई पर आग लगने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां तक नहीं जा पाई। जंगल में कहीं पर पानी नहीं होने से रातभर जंगल जलता रहा। शुक्रवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारी एक बार फिर ग्रामीणों को लेकर आग बुझाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे की मशक्कत के बाद 24 घंटे बाद शाम को आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब 50 हेक्टेयर का जंगल जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें