फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 मिनट की देरी से पहुंची छात्रा का छूट गया पेपर, गेट पर बिलखती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के डालिम्स सनबीम स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल की इंग्लिश परीक्षा देने आई एक छात्रा 10 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे उसे परीक्षा से वंचित होना पड़ा। उमरहां गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा नाजिया बानो सुबह 10:10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने का हवाला देते हुए विद्यालय प्रशासन ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। नाजिया एंबीशन स्कूल की छात्रा है और उनका परीक्षा केंद्र चौबेपुर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में बनाया गया था।
विज्ञापन

प्रवेश न मिलने पर छात्रा गेट पर ही अपने पिता से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगी। छात्रा के पिता ने बताया कि परीक्षा केंद्र आते समय उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया था। इस वजह से वे समय पर नहीं पहुंच सके। काफी कोशिश के बावजूद देरी हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार मौके पर पहुंचे। विद्यालय के प्रिंसिपल से वार्ता कर छात्रा को परीक्षा में बैठाने का अनुरोध किया। हालांकि, विद्यालय प्रशासन ने समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया। स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन अटेंडेंस के कारण वे छात्रा को परीक्षा में शामिल नहीं कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें