फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: द्वारपूजा के समय डीजे बंद कराने के लिए हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर/ विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर में आई एक बरात के दौरान द्वारपूजा के समय डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए, तहरीर पर नगरा पुलिस ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि मलप हरसेनपुर खपटहीं निवासी विश्वनाथ चौहान ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 9 मार्च को मेरे लड़के राममिलन चौहान की शादी थी। तुर्की दौलतपुर नारायनपुर में बरात लेकर मैं पहुंचा। द्वारपूजा का कार्यक्रम हो रहा था कि तुर्की दौलतपुर के लक्ष्मण चौहान, आकाश चौहान, पवन चौहान, मिंटू चौहान जबरदस्ती डीजे को बंद कराने लगे।
विज्ञापन

मेरी तरफ से गौरव चौहान व नाती सत्यम चौहान निवासी हलधरपुर ने इसका विरोध किया। दोनों ने कहा कि द्वारपूजा के बाद डीजे बंद होगा। इसको लेकर चारों आरोपी गाली गलौज करने लगे। लात-मुक्का व लाठी-डंडा से गौरव व सत्यम की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें