फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ढाबा पर खड़े ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरा रघुनाथपुर के आस्था ढाबा पर खड़े ट्रक की केबिन में चालक सुनील कुमार यादव की मौत हो गई। बुधवार रात 9 बजे पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को संरक्षण में लिया। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी सुनील कुमार यादव मंगलवार को पटना से सरिया लेकर जौनपुर के शाहगंज के लिए रवाना हुआ। रात 11 बजे ढाबा पर रुकने के बाद मोबाइल से परिजनों से बात की और कहा कि कुछ घबराहट हो रही है। उसके बाद सो गया। बुधवार सुबह से दोपहर तक बात नहीं होने पर परिजन घबरा गए। रात 9 बजे ट्रक के पास पहुंचे। गेट खोलकर अंदर केबिन में पहुंचे तो सुनील कुमार यादव औंधे मुंह पड़ा था। चचेरे भाई संजीव कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि रात में परिजनों से तबीयत खराब होने की बात बताई थी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक अकेले था। संभवत: हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें