फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी जुलूस निकाल गिनाई सरकार की खामियां

Tue, 26 May 2015 02:29 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस ने सोमवार को ‘पोल खोल’ अभियान के तहत मैदागिन से गोदौलिया तक बैलगाड़ी जुलूस निकाल आम जनता को मोदी सरकार की विफलताएं गिनाईं।
विज्ञापन

 मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस की ओर से आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई यूथ कांग्रेस (पूर्वी जोन) के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी और राष्ट्रीय सचिव निवासन जी ने किया। कांग्रेस विधायक अजय राय ने मैदागिन स्थित टाउनहाल मैदान से हरी झंडी दिखाकर बैलगाड़ी जुलूस को रवाना किया।
इस मौके पर बाबा तिवारी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का ढींढोरा पीटने वाली मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भूमि अधिग्रहण विधेयक हो या विदेशी निवेश का मामला, सरकार के फैसलों से साबित होता है कि उसे आम आदमी की तनिक भी चिंता नहीं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर अंकुश का दावा करने वाली मोदी सरकार महंगाई रोक पाने में पूरी तरह से विफल रही है। देश में न तो किसानों की सुनी जा रही है और न ही जवानों की। किसान भूखमरी से मर रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। जुलूस में हिफाजत आलम, विकास सिंह, राघवेंद्र चौबे, हर्षवर्धन सिंह, जफरूल्लाह जफर, इमरान खान, चंचल शर्मा, गोविंद शर्मा, धीरज शुक्ला, डा. संतोष उपाध्याय, डा. मीणा, अमूल्य यादव, रोहित चौरसिया, पीयूष वाजपेयी, नूरूल्लाह, इम्तियाज, गुड्डू  आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें