दमदार अभिनेता और जिंदा दिल इंसान बालीवुड स्टार विनोद खन्ना का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनोद खन्ना अपनी फिल्म गन्स ऑफ बनारस की शूटिंग के लिए सितंबर 2013 में बनारस आए थे।
इस दौरान करीब 15 दिनों तक उनके साथ रहने वाले यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की। विनोद खन्ना ने इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह से जीवन के कई राज शेयर किए। आगे पढ़ते हैं विनोद खन्ना की कहानी इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह की जुबानी....
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर। विनोद खन्ना सर जमीन से जुड़े कलाकार थे और हमेशा नए और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करते रहते थे। वह फिल्म के सेट पर मूड कैसे मज़ाक़िया कर देते थे। सभी कलाकारों के साथ खूब मजाक करते थे। गन्स ऑफ बनारस में मैंने उनके साथ छोटा सा रोल निभाया था।
वाराणसी के कैंट थाने में हुई इस शूटिंग में हीरो करणनाथ को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में जेल में डाल दिया गया होता है। करणनाथ के पिता बने विनोद खन्ना थाने में आते हैं और बेगुनाही का सबूत देकर अपने बेटे को छुड़ाकर ले जाते हैं।
शूटिंग के दौरान बारिश हुई थी और काफी लोग थाने में इकट्ठा हो गए थे। इससे शूटिंग में परेशानी आ रही थी। मैंने लोगों को जिस अंदाज में वहां से हटाया, उससे विनोद खन्ना काफी प्रभावित हुए। उन्होंने एक्शन डायरेक्टर से कहा कि ये तो बड़ा कड़क है, असली पुलिसवाला लगता है।
इस पर सब लोग हंसने लगे। बाद विनोद खन्ना जी को बताया गया कि मैं यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हूं। इसके बाद हमारी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। विनोद खन्ना को नानवेज बहुत पसंद था। इसके अलावा वे नई-नई डिश खाना पसंद करते थे।
जारी ...