फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाकवि पर बीएचयू में नाटक, दिखा काशी का 150 साल पुराना काव्यात्मक रूप

विज्ञापन
बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में रुद्राक्षी डांस फेस्टिवल में
विज्ञापन
वाराणसी। महाकवि सुब्रमण्यम भारती की 105वीं पुण्यतिथि पर बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में तमिल रंगमंचीय नाटक ‘भारती यार?’ (भारती कौन हैं?) का मंचन हुआ। सुब्रह्मण्यम भारती पीठ और रंगशाला (विश्वविद्यालय थियेटर सेल) की ओर से इस नाट्य प्रस्तुति में 150 साल पुरानी महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की काशी के काव्यात्मक रूप को दिखाया गया।
विज्ञापन

नाटक देखने पहुंचे कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार किसी भारतीय साहित्यिक कृति पर आधारित तमिल भाषा के रंगमंचीय नाटक का आयोजन किया जा रहा है। नाटक की प्रस्तुति चेन्नई की रंगमंचीय संस्था एसबी क्रिएशंस की ओर से की गई। निर्देशन एसबीएस रमन, संवाद इसैक्कवि रमणन और संगीत बारद्वाज रमन का था। नृत्य प्रस्तुतियां बीएचयू के मंच कला संकाय की डॉ. खिलेश्वरी पटेल के विद्यार्थियों ने दी। रंगशाला (विश्वविद्यालय थिएटर सेल) के स्वयंसेवकों ने सहयोगी भूमिकाओं में योगदान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें