फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेमिका' के विरोध के कारण 'दूल्हा प्रेमी' को जाना पड़ा हवालात

Mon, 24 Apr 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी समेत पिता और भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज - फोटो : demo
विज्ञापन
शादी रचाने के लिए रविवार को बारात लेकर जाने वाले दूल्हे की मंशा पर उसकी प्रेमिका ने पानी फेर दिया। प्रेमी को प्रेमिका के विरोध के कारण हवालात जाना पड़ा। पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी समेत पिता और भाई पर दुष्कर्म और अन्य  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामला बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र का है। 
भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा बहोरवा निवासी अच्छे लाल की पुत्री शांति गुप्ता की शादी सिसैण्ड कला ग्राम निवासी एक व्यक्ति से हुई थी । उसके तीन पुत्र हैं। लेकिन महिला पति से अलग रहने लगी ।

इस दौरान उसी ग्राम के रहने वाले अजीत से महिला की आंखें चार हुई और वर्ष 2006 से दोनों साथ-साथ रहने लगे। आरोप है कि युवक ने महिला से शादी का झांसा देकर 11 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। उसके बाद युवक ने महिला से संबंध तोड़ कर कर दूसरी लड़की से शादी करनी चाही ।
विज्ञापन


बीते 19 अप्रैल को युवक का तिलक हुआ। जिसकी शादी 23 अप्रैल को होनी थी। इसकी भनक लगते ही महिला थाने पहुंच आपबीती सुनाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच बारात लेकर शादी के लिए जा रहे युवक को पकड़ लिया।

साथ ही महिला की तहरीर पर प्रेमी सहित पिता और भाई पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें