फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा की हकीकत, वह ढाई घंटे तक करता रहा फोन, पर नहीं उठा और..... 

Thu, 09 Apr 2020 07:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ambulance - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मां के गुजर जाने का दर्द एक बेटे से बेहतर दूसरा कौन बता सकता है। कालीमहाल की रहने वाली कुसुम विश्वकर्मा ने समय से इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे रोहित का आरोप है कि वह सरकारी एंबुलेंस सेवा पर घंटों फोन करते ही रह गए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। किसी तरह वह मां को लेकर पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। 

विज्ञापन


मृतका के बेटे रोहित विश्वकर्मा दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वह लॉक डाउन के दौरान घर पर ही हैं। कुसुम विश्वकर्मा (52) डायलिसिस पर चल रही थीं। बुधवार की शाम सात बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। रोहित ने पहले सरकारी एंबुलेंस सेवा पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। थक हारकर रोहित ने प्राइवेट एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन उसने भी असमर्थता जताई। 
 

विज्ञापन

ambulance - फोटो : अमर उजाला।
ढाई घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह मोहल्ले के आटो को लेकर रोहित पास के निजी चिकित्सालय में पहुंचे। वहां पर इमरजेंसी में कंपाउंडर तैनात था तो उसने दूसरे अस्पताल में भेज दिया। वहां पर उन्हें गेट से वापस भेज दिया गया। इसके बाद वह लोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें बीएचयू सर सुंदरलाल भेजा गया। बीएचयू में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें