फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक आज कहीं भी हो सकती है मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीवीआईपी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए सिमुलेशन एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) की जाएगी। माना जा रहा है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी का दौरा कर सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां वीवीआईपी दौरे के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों और रिस्पांस सिस्टम का परीक्षण करेंगी। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह सिमुलेशन एक्सरसाइज पुलिस लाइन से लेकर काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच किसी भी स्थान पर की जा सकती है। एक्सरसाइज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा आपात स्थिति में विभिन्न टीमों के बीच समन्वय की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सिमुलेशन एक्सरसाइज का उद्देश्य किसी वास्तविक घटना का संकेत देना नहीं है, बल्कि वीवीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए पूर्वाभ्यास करना है। इसके माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जाएगा। एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने आमजन और मीडिया से अपील की है कि सिमुलेशन एक्सरसाइज के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही किसी तरह की घबराहट फैलाएं। यदि पुलिस की गतिविधियां, अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती या अन्य सुरक्षा संबंधी कार्रवाई दिखाई दे, तो उसे इसी सिमुलेशन एक्सरसाइज का हिस्सा समझें।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें। किसी भी घटना से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत पुलिस या प्रशासनिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही भरोसा करें। पुलिस का कहना है कि वीवीआईपी दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और आमजन की सुविधा व सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें