चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र सौंपा। पत्र में थियोसोफिकल सोसायटी की दान संपत्तियों की सुरक्षा और किसानों के मुआवजे से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं।
विज्ञापन
सांसद ने वाराणसी स्थित थियोसोफिकल सोसायटी की कीमती जमीन के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण पर 20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की भी मांग उठाई।
सांसद ने थियोसोफिकल सोसायटी की दान संपत्तियों के संरक्षण व जांच पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. एनी बेसेंट ने वर्ष 1903 में संस्था की स्थापना की थी। संस्था को शिक्षा व मानव कल्याण के लिए हजारों एकड़ भूमि दान में मिली थी। आरोप है कि वाराणसी में संस्था की जमीन दयाल ग्रुप को लीज पर दी गई।
विज्ञापन
नियमों के विपरीत इस पर होटल निर्माण कराया जा रहा है। बिहार के छपरा स्थित थियोसोफिकल लॉज में भी अनियमितताओं का उल्लेख किया गया। सांसद ने देश भर में संस्था की दान संपत्तियों का व्यापक सरकारी सर्वेक्षण कराने की मांग की। उन्होंने भू-माफियाओं व अवैध कब्जों से सुरक्षा देने की बात कही।