फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: वाराणसी शहर के बीच बनेगा मेडिटेशन सेंटर, एक साथ 100 से अधिक लोग करेंगे योग; यहां होगा निर्माण

Sat, 11 Apr 2026 12:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वामी विवेकानंद के काशी से लगाव को देखते हुए इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां उनके वाराणसी दौरे की तस्वीरों को भी लगाया जाएगा और यह भवन पूरी तरह से विवेकानंद को समर्पित रहेगा।
विज्ञापन
मेडिटेशन - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के बीच योग और साधना के लिए बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद स्मृति भवन का निर्माण होगा, जिसके अंदर ही यह मेडिटेशन सेंटर होगा। इसमें एक साथ 100 से अधिक लोग योग और साधना कर सकेंगे। अब तक शहर में इतना बड़ा योग केंद्र नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वामी विवेकानंद के काशी से लगाव को देखते हुए इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां उनके वाराणसी दौरे की तस्वीरों को भी लगाया जाएगा और यह भवन पूरी तरह से विवेकानंद को समर्पित रहेगा। वाराणसी में कचहरी से कुछ दूर अर्दली बाजार में गोपाल दास विला स्थित है। 

अधिकारियों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद पांच बार काशी आ चुके हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपनी एक किताब में किया है। उनकी यादों को संजोने और एक धरोहर स्थापित करने के लिए काशी में स्वामी विवेकानंद स्मृति भवन बनाया जाएगा। इसके लिए एलटी कॉलेज परिसर में जमीन चिह्नित की गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Breaking News: वाराणसी में देवर ने की भाभी की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने इसके लिए वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह से चिह्नित जमीन का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। जल्द ही इसका ब्यौरा निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें