Varanasi News: शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वामी विवेकानंद के काशी से लगाव को देखते हुए इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां उनके वाराणसी दौरे की तस्वीरों को भी लगाया जाएगा और यह भवन पूरी तरह से विवेकानंद को समर्पित रहेगा।
वाराणसी शहर के बीच योग और साधना के लिए बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद स्मृति भवन का निर्माण होगा, जिसके अंदर ही यह मेडिटेशन सेंटर होगा। इसमें एक साथ 100 से अधिक लोग योग और साधना कर सकेंगे। अब तक शहर में इतना बड़ा योग केंद्र नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्वामी विवेकानंद के काशी से लगाव को देखते हुए इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां उनके वाराणसी दौरे की तस्वीरों को भी लगाया जाएगा और यह भवन पूरी तरह से विवेकानंद को समर्पित रहेगा। वाराणसी में कचहरी से कुछ दूर अर्दली बाजार में गोपाल दास विला स्थित है।
अधिकारियों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद पांच बार काशी आ चुके हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपनी एक किताब में किया है। उनकी यादों को संजोने और एक धरोहर स्थापित करने के लिए काशी में स्वामी विवेकानंद स्मृति भवन बनाया जाएगा। इसके लिए एलटी कॉलेज परिसर में जमीन चिह्नित की गई है।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने इसके लिए वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह से चिह्नित जमीन का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। जल्द ही इसका ब्यौरा निदेशालय को भेजा जाएगा।