यूपी के सोनभद्र में जाम में फंसने के कारण एक और जान चली गई। ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों की जांच होने से लगे जाम के कारण घायल को सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया। जिससे उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। बता दें कि इस सप्ताह में जाम में फंसने से दो घायलों की मौत हो चुकी है।
जिले के कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में राजमार्ग पर मंगलवार की रात ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों की जांच होने से मारकुंडी घाटी में जाम लग गया।
जाम में घंटे पर भर एक घायल का वाहन फंसा रहा। समय से इलाज न होने से घायल किशुन (46) की मौत हो गई। जिला अस्पताल से घरवाले शव को बगैर पीएम कराए लेकर चले गए।
मंगलवार को जिले से सटे झारखंड के नगर ऊटारी क्षेत्र में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पलामू जिले के झिकुही गांव निवासी किशुन घायल हो गया। नगर ऊटारी के निजी अस्पताल से रेफर होने के बाद घरवाले घायल को बीएचयू वाराणसी ले जा रहे थे।