फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में रखे जूते से कारतूस बरामद, गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पर सोमवार को चेकिंग के दौरान शुभम कुमार मिश्रा के बैग में रखे जूते से एसएलआर का 7.62 एमएम का कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


बैगेज एक्स-रे मशीन में कारतूस की पुष्टि होते ही सीआईएसएफ के जवानों ने शुभम को हिरासत में ले लिया और घंटों पूछताछ की। दोपहर बाद शुभम को फूलपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फूलपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया जिले के फेफना थाना के पांडेयपुर गांव निवासी शुभम बाबतपुर एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान से नई दिल्ली जाने के लिए आया था। शुभम सऊदी अरब में निजी कंपनी में काम करता है और उसे नई दिल्ली से वहीं जाना था। शुभम एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन स्थित एयरलाइंस बैगेज एक्सरे चेकिंग मशीन के सामने पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद एयरलाइंस के सुरक्षा कर्मियों ने शुभम के बैग को एक्स-रे मशीन में डाला तो उसमें रखे जूते में कारतूस दिखाई पड़ा। कारतूस की पुष्टि होने पर सुरक्षाकर्मियों ने सीआईएसएफ के जवानों और फूलपुर थाने को सूचना दी। पूछताछ के बाद शुभम की नई दिल्ली की यात्रा रद्द कर दी गई और उसे फूलपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि बरामद कारतूस के बारे में आरोपी कोई जानकारी नहीं दे सका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, शुभम का कहना था कि उसे नहीं पता कि कारतूस उसके बैग में कैसे आया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें