फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समस्याएं लेकर पहुंचे छात्रों और सुरक्षाधिकारियों के बीच हुई कहासुनी

विज्ञापन
बीएचयू के चीप प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर ​वि​भिन्न मागों को लेकर विरोध करते ​अ​खिल भारतीय विद्या
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बुधवार शाम प्राॅक्टोरियल बोर्ड का घेराव करने पहुंचे एबीवीपी संगठन के छात्रों की चीफ प्रॉक्टर व सुरक्षाधिकारियों से बहस हो गई। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया को 10 समस्याओं का ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की। निस्तारण की समयावधि पूछी तो प्रॉक्टर की ओर से जवाब आया कि ऐसा संभव नहीं है। जो दिक्कत जिस विभाग से जुड़ी होगी उसे भेज दी जाएगी लेकिन समय तय नहीं है। इस पर छात्रों ने कहा कि आप पद छोड़ दीजिए। इससे पहले प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंचे छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने मांग की कि कैंपस में बाहरी लोगों का प्रवेश रोका जाए। खेल के मैदान में बाहरी प्रवेश करते हैं इसलिए सभी का आईडी कार्ड चेक किया जाए। साइकिल, बाइक चोरी, स्नेचिंग जैसी घटनाएं थमे। विश्वविद्यालय परिसर की सभी दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्पष्ट रेट लिस्ट हो, ताकि छात्रों से मनमाने मूल्य की वसूली न हो। निर्माण कार्यों में एनजीटी और अन्य लागू पर्यावरणीय मानकों का पालन व धूल-मलबे की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। परिसर के सभी अंधेरे स्थानों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगे। लंका गेट और सरस्वती प्रतिमा के आसपास खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए। सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाए। लंका गेट से बिरला छात्रावास तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अस्पताल के आसपास व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें