फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीज महोत्सव में दिखी बनारस की लोकसंस्कृति की झलक

विज्ञापन
महमूरगंज स्थित एक होटल में सखी पैड बैंक द्वारा आयोजित तीजोत्सव में रैंप वॉक करतीं महिलाएं। अमर
विज्ञापन
वाराणसी। सखी पैड बैंक के ओर से बुधवार को महमूरगंज स्थित एक लॉन में तीज महोत्सव कुड़ी पंजाब दी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 लोग उपस्थित रहे। बीएचयू मंच कला संकाय की डीन संगीता पंडित, बीना नागर और ममता राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नृत्यकला अकादमी के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। नीरू मिश्रा, सुनीता भार्गव और अन्य ने बनारस की लोकसंस्कृति कजरी प्रस्तुत की। सोलो डांस प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नंदिता रॉय, पूजा चौधरी और अन्य ने पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें