फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में दिखी झारखंड की लोक, कला संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में झारखंड के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोककला, संस्कृति की झलक दिखाई दी। छात्र कल्याण संकाय के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मंचकला विभाग के विद्यार्थियों ने झारखंड परंपरा पर आधारित समूह नृत्य, समूह गान से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसमें अंजलि, जागृति, स्वाति, जिज्ञासा, गुनगुन, निहारिका, दिव्या, शिवम, प्रिंस, अभिनव ने अपनी प्रस्तुतियों से मुग्ध कर दिया। मनीष, सर्वेश और शिवम, अभिषेक ने वाद्ययंत्रों पर संगत किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को अभिव्यक्त करते हैं। यह न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक हैं बल्कि छात्रों ने लोककला एवं लोकसंगीत के प्रति गहरी रुचि और जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं। छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि 15 नवंबर को प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता प्रतिभागियों को 17 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन डॉ. आकांक्षी, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संगीता घोष ने किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रो. एनएस कामिल, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, अमिताभ कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें