मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र की रहने वाली है छात्रा
- फोटो : demo
वाराणसी के सामने घाट पीपा पुल से बुधवार दोपहर एक युवती ने बीच गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद वह मदद के लिए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मल्लाह रमेश सहनी, अशोक साहनी, श्याम बाबू और कल्लू गंगा में कूद पड़े और युवती को बाहर निकाला।
साथ ही 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस युवती को थाने ले गई। घरवालों ने बताया कि एमए की परीक्षा में कम नंबर आने से उसने ऐसा कदम कदम उठाया होगा।
पुलिस के अनुसार युवती मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र के एक गांव की थी। वह अदलहाट स्थित एक डिग्री कॉलेज से एमए कर रही है।
दो माह पहले ही सारनाथ निवासी एक इंजीनियर से उसकी शादी हुई है, जो झारखंड में कार्यरत है।
पुलिस से सूचना पाकर रामनगर थाने पर युवती के मां-बाप और दो भाई पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि युवती घर से कॉलेज जाने के लिए सुबह दस बजे निकली थी। पुलिस ने युवती को हिदायत देकर छोड़ दिया।