फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेनीपुर में नमकीन के रैपर में लगी आग, दो घंटे में काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में बने गोदाम में लगी थी आग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पहड़िया के बेनीपुर में बुधवार शाम 5.45 बजे संकठा इंटरप्राइजेज के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बेसमेंट के गोदाम में नमकीन के रैपर और कार्टन में आग पकड़ने से आग विकराल हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे में काबू पाया। गोदाम में भरे धुएं को फायर ब्रिगेड ने स्मॉग एग्जास्टर के जरिये निकाला गया। हालांकि रात 10 बजे तक बेसमेंट से धुआं उठता रहा। लालपुर-पांडेयपुर और सारनाथ पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि बेनीपुर निवासी अतुल त्रिपाठी की संकठा इंटरप्राइजेज की फर्म है। निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में नमकीन के पैकेट, रैपर और कार्टन रखा गया था। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शाम 5.45 बजे सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम के अंदर जाने का रास्ता बंद था तो फायर कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया। उधर, गोदाम मालिक ने बताया कि आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें