वाराणसी उत्तर रेलवे ने अभी कोहरे की मार को देखते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। जिसमें कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया गया। जिसमें 04236/35 वाराणसी- बरेली स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 04265/66 वाराणसी - देहरादून जनता स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या - 04240/39 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) स्पेशल का संचालन दो दिसंबर से 25 फरवरी 2022 तक प्रभावित रहेगा।
इधर, वाराणसी से गुजरने वाली ट्रेन संख्या- 04003 मालदा टाउन- नई दिल्ली स्पेशल चार दिसंबर से एक मार्च 2022 तक, ट्रेन संख्या-04006 आनंद विहार - सीतामढ़ी सद्भावना स्पेशल एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और अप सद्भावना स्पेशल ट्रेन तीन दिसंबर से दो मार्च तक अस्थाई रूप से निरस्त रहेगी। अप स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक सप्ताह में प्रत्येक बृहस्पतिवार निरस्त रहेगी। वहीं डाउन स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन को उक्त तिथि तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द किया गया है।
अप कोटा- पटना स्पेशल ट्रेन चार दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को नहीं चलेगी। डाउन पटना- कोटा स्पेशल ट्रेन के फेरे में भी शनिवार को कटौती की जा रही है। इसी प्रकार अप गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। वहीं डाउन गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन शनिवार को रद्द रहेगी।