फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल पाइप में लगी आग, कैंट स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

Tue, 11 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कैंट के प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी थी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन के यार्ड में प्लेटफार्म नंबर छह पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। डीजल टैंक के पास प्लेटफार्म पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान अचानक डीजल की पाइप में आग लग गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। इस बीच कर्मचारियों ने आनन-फानन में पेयजल पाइप से उस पर काबू पाया। 

मालगाड़ी प्लेटफार्म पर इंजन में डीजल भरने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पाइप में आग लग गई। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने रेल अधिकारियों को दी। साथ ही ट्रेन में पानी भरने के लिए लगी पाइप से उसे बुझाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोग ठीक रहा कि आग आगे नहीं बढ़ पाई। आग इंजन में लगती और फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने तक कैंट स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें