फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में आया कंटेनर ट्रेलर से टकराया, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। अखरी बाईपास पर शनिवार शाम ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। एक घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। ट्रेलर चालक की पहचान बजरंगी शाह (25) के रूप में हुई जबकि कंटेनर चालक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर मोहनसराय से डाफी की ओर जा रहा था, जबकि कंटेनर डाफी से मोहनसराय की तरफ आ रहा था। अखरी के पास पहुंचते ही कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। सामने से आ रहे ट्रेलर से उभिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक बिहार निवासी बजरंगी शाह, कंटेनर चालक घायल हो गए। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। संवाद
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजकर युवती पर बनाया शादी का दबाव
मिर्जामुराद। क्षेत्र निवासी युवती को अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने के गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि गांव का ही एक युवक लगातार उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेज रहा था। साथ ही वह युवती पर अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़कर उससे शादी का दबाव बना रहा है। युवती ने शुरुआत में बदनामी के डर से मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक की हरकतें नहीं रुकीं तो उसने इसकी जानकारी मंगेतर को दी। आरोप है कि मंगेतर के विरोध जताने पर युवक ने गालीगलौज कर धमकी भी दी। इसके बाद मंगेतर शनिवार को मिर्जामुराद थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें