फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 13 घायल, छह रेफर

विज्ञापन
नहर में गिरी बस। संवाद
विज्ञापन
लालगंज (जाैनपुर)। आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के समीप शनिवार रात आजमगढ़ से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 21 श्रद्धालुओं में से 13 घायल हो गए। इनमें छह घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। सात घायलों का उपचार संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र से एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम जा रही थी। बस जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास पहुंची थी कि वह अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुस गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही देवगांव और चंदवक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
इन घायलों को किया गया रेफर
गंभीर रूप से घायल मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बेलभद्रपुर बोझी निवासी महेश यादव (65), शिव पूजन निषाद (65), बोझी बाजार निवासी रीता (40) पत्नी कैलाश यादव, परमा देवी (65) पत्नी सोचन, राम बच्चन (60), रामप्यारे (70) मऊ को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

इन सात घायलों का लालगंज में चल रहा इलाज
हादसे में घायल मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बोझी निवासी गुड्डी यादव (55) पत्नी सुरेंद्र यादव, गुड़िया यादव (30) पत्नी बृजेश यादव, सोनम यादव (35) पत्नी हरेंद्र यादव, सुदामा यादव (62), सुक्खू यादव (62) और मंगल यादव (65) का उपचार संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है। बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा निवासी बस चालक राम मिलन यादव (45) भी घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
इसी जगह सुबह गड्ढे में पलटी थी कार
लालगंज। बस हादसे से कुछ घंटे बाद इसी स्थान पर एक और दुर्घटना हुई। रविवार सुबह करीब 5:13 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा कि कार चालक ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हालांकि कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। लगातार दो हादसों के बाद निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया और सड़क किनारे बने गड्ढे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें